वार्ड-55 में 64.26 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों व नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

सोमवार देर शाम दो सड़कों तथा दोनों ओर नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा तथा वार्ड-55 के पार्षद संतोष सिंह राणा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

वार्ड-55 में 64.26 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों व नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

तेजस न्यूज संवाददाता 

वार्ड-55 में 64.26 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों व नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

गाजियाबाद। विजयनगर जोन के वार्ड-55 में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार देर शाम दो सड़कों तथा दोनों ओर नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा तथा वार्ड-55 के पार्षद संतोष सिंह राणा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने पेयजल, सड़क, सफाई, जलनिकासी तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर सांसद, विधायक और पार्षद ने प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया।

पार्षद संतोष सिंह राणा ने बताया कि वार्ड-55 में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रत्येक गली में नालियों, खरंजों, पेयजल आपूर्ति तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराया जा रहा है, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की त्वरित आर्थिक विकास निधि के अंतर्गत 64.26 लाख रुपये (जीएसटी सहित) की लागत से 502 मीटर लंबाई में दो प्रमुख निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

इनमें कब्रिस्तान के सामने से कच्चे रास्ते तक दोनों ओर नाली एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण तथा अधिवक्ता धर्मवीर सिंह के मकान से गुरुद्वारा होते हुए ए-ब्लॉक तक दोनों ओर नाली एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण शामिल है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास पर संतोष व्यक्त किया।