थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज, सलारपुर एवं ग्राम सलारपुर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

तेजस न्यूज संवाददाता 

थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज, सलारपुर एवं ग्राम सलारपुर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), हापुड़ साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 9412223343 व 9520864950 की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इन नंबरों का आवश्यकता पड़ने पर सही उपयोग करने के बारे में भी समझाया गया।

इसके अतिरिक्त कन्या सुमंगला योजना एवं सामूहिक विवाह योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

थाना अध्यक्ष बहादुरगढ़ धीरज मलिक ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है, जिससे वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में निडर होकर कानून का सहारा ले सकें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की जानकारी उनके लिए अत्यंत उपयोगी है और इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा।