लेखिका मधु धामा की दो पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
खेकड़ा कस्बे की लेखिका मधु धामा की दो नई पुस्तकों का लोकार्पण मंगलवार को आर्य समाज के कार्यक्रम में किया गया। पुस्तक में भारतीय समाज का पौराणिक दर्शन लिखा गया है।
लेखिका मधु धामा की दो पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
- विदेशी आक्रांताओं का कहर और महर्षि दयानंद दिव्य दर्शन पर हुई चर्चा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की लेखिका मधु धामा की दो नई पुस्तकों का लोकार्पण मंगलवार को आर्य समाज के कार्यक्रम में किया गया। पुस्तक में भारतीय समाज का पौराणिक दर्शन लिखा गया है।
दिल्ली के चांदनी चौक नया बांस स्थित आर्य समाज में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार तेजपाल धामा की पत्नी मधु धामा की दो नई पुस्तकों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राजदूत विद्यासागर वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व राजकीय चिकित्सक, ईरान डा. रमेश कुमार पासी ने संयुक्त रूप से पुस्तकों विदेशी आक्रांताओं का कहर और महर्षि दयानंद दिव्य दर्शन का विमोचन किया। अतिथियों ने कहा कि मधु धामा का लेखन भारतीय सभ्यता और संस्कृति को गौरवान्वित करने वाला है। लेखिका ने वैदिक विचारधारा को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है, जो समाज को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। कहा कि दोनों पुस्तकें आम बोलचाल की भाषा में लिखी गई हैं, लेकिन इनका आधार पूरी तरह प्रामाणिक है। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के प्रधान पंडित राजेश शर्मा ने किया। आभार व्यक्त डॉ. सुधा गुप्ता ने किया।