इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए मुसीबत बन गई। बुढ़ाना निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए मुसीबत बन गई। बुढ़ाना निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बे की एक युवती की इंस्टाग्राम के माध्यम से बुढ़ाना के एक युवक से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, संबंधों के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।