बाइक टकराने के विवाद में घर में घुसकर हमला

काशीराम कॉलोनी में बाइक टकराने के विवाद ने गुरुवार रात खूनी रूप ले लिया। एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में पिता-पुत्रों समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बाइक टकराने के विवाद में घर में घुसकर हमला

बाइक टकराने के विवाद में घर में घुसकर हमला
- काशीराम कॉलोनी में हथियारबंद लोगों के घुसने से मचा हड़कंप, तीन हिरासत में
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
काशीराम कॉलोनी में बाइक टकराने के विवाद ने गुरुवार रात खूनी रूप ले लिया। एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में पिता-पुत्रों समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
काशीराम कॉलोनी निवासी सलमान और बॉबी के परिवारों के बीच दो दिन पहले बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में गुरुवार रात सलमान पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर बॉबी के घर में घुस गए और परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से परिवार में चीख-पुकार मच गई। हमले में बॉबी, उसका भाई अंकित, पिता फूल सिंह और एक महिला घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि मामले में सलमान समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।