ईपीई पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चालक गंभीर घायल, जबड़ा टूटा

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

ईपीई पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चालक गंभीर घायल, जबड़ा टूटा

ईपीई पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चालक गंभीर घायल, जबड़ा टूटा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
फैजाबाद के गोसीगंज निवासी 28 वर्षीय सोनू पेशे से ट्रक चालक है। वह सोमवार शाम अपना ट्रक लेकर हरियाणा के लिए रवाना हुआ था। देर रात जब वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा गांव के पास पहुंचा तो उसने ट्रक रोककर पहियों की जांच करनी शुरू की। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए एक दूसरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सोनू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने से उसके मुंह का जबड़ा टूट गया और शरीर पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक बिना रुके वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से हुई इस घटना ने एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था और वाहन चालकों की सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।