रिश्ते का दुरुपयोग: जीजा पर विधवा और नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
क्षेत्र के घिटोरा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक विधवा महिला ने अपने ही जीजा पर खुद और अपनी नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल कर शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिश्ते का दुरुपयोग: जीजा पर विधवा और नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के घिटोरा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक विधवा महिला ने अपने ही जीजा पर खुद और अपनी नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल कर शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि उसका जीजा उन पर गलत नजर रखता है और लगातार संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वह दोनों के कथित अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता है, जिससे वे भय और तनाव में जीवन यापन कर रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।