राजकीय नर्सेज संघ ने की बैठक

13 सूत्रीय मांगों को लेकर हुई चर्चा

राजकीय नर्सेज संघ ने की बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता

राजकीय नर्सेज संघ के प्रतिनिधि मंडल ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक राजकीय नर्सेज संघ की अध्यक्ष शर्ली भंडारी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान राजकीय नर्सेज संघ की सभी 13 मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

राजकीय नर्सेज संघ की अध्यक्ष शर्ली भंडारी ने बताया कि राजकीय नर्सेज संघ का पदभार ग्रहण करते हुए लगभग एक से डेढ़ माह का समय हो चुका है। अब राजकीय नर्सेज संघ की सभी मांगों का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाना बेहद आवश्यक है। संघ का प्रयास है कि सभी नर्सेज की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। इस मौके पर नर्सेज संघ की अध्यक्ष शर्ली भंडारी, महामंत्री अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष गिताशु वर्मा और चिकित्सा शिक्षा अध्यक्ष वीना त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।