स्कूल जाती बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता पर चाकू से जानलेवा हमला

रटौल कस्बे में स्कूल जाने वाली बेटी से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना एक पिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि बेटी का पीछा करने से रोकने पर आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले पीछे से सिर पर चाकू से वार किया गया, फिर ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

स्कूल जाती बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता पर चाकू से जानलेवा हमला

स्कूल जाती बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता पर चाकू से जानलेवा हमला
- ईंट-पत्थरों से पीटकर किया लहूलुहान, जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप
- पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, परिवार की सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे में स्कूल जाने वाली बेटी से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना एक पिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि बेटी का पीछा करने से रोकने पर आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले पीछे से सिर पर चाकू से वार किया गया, फिर ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
रटौल निवासी जमील अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी प्रतिदिन स्कूल जाती है। आरोप है कि एक युवक लंबे समय से उसका पीछा करता है और अभद्र टिप्पणियां कर परेशान करता था। कई बार समझाने और विरोध करने के बावजूद उसकी हरकतें नहीं रुकीं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित के अनुसार, गत दिवस वह घर लौट रहा था, तभी आरोपी युवक ने पीछे से उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से वह सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी के साथ मौजूद अन्य लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।