गेहूं कटाई में स्थानीय से लेकर पंजाब की दरांतियों की बढ़ी मांग

खेकड़ा क्षेत्र में गेहूं की फसल पकने के साथ ही कटाई का कार्य तेजी पकड़ चुका है। पहले चरण में खेतों में दरांती से कटाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है। ऐसे में किसानों और श्रमिकों के बीच स्थानीय से लेकर पंजाब तक की दरांतियों की मांग बढ़ गई है। बाजार इन दिनों सस्ती से लेकर महंगी दरांतियों से भरा हुआ है।

गेहूं कटाई में स्थानीय से लेकर पंजाब की दरांतियों की बढ़ी मांग

गेहूं कटाई में स्थानीय से लेकर पंजाब की दरांतियों की बढ़ी मांग
- 20 से 120 रुपये तक में मिल रही विभिन्न प्रकार की दरांतियां
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र में गेहूं की फसल पकने के साथ ही कटाई का कार्य तेजी पकड़ चुका है। पहले चरण में खेतों में दरांती से कटाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है। ऐसे में किसानों और श्रमिकों के बीच स्थानीय से लेकर पंजाब तक की दरांतियों की मांग बढ़ गई है। बाजार इन दिनों सस्ती से लेकर महंगी दरांतियों से भरा हुआ है।
छोटे किसान जहां स्वयं खेतों में कटाई कर रहे हैं, वहीं बड़े किसान मजदूरों की मदद से फसल कटवा रहे हैं। भूमिहीन परिवारों की महिलाएं भी रोजाना खेतों में कटाई कार्य में जुटी हुई हैं, जिससे दरांती की उपयोगिता और बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार, ललियाना, सूप, बरवाला, मीरपुर और किरठल जैसे गांवों में स्थानीय स्तर पर दरांतियां तैयार की जाती हैं। इसके अलावा पंजाब से प्लास्टिक के हत्थे वाली विशेष दरांतियां भी बाजार में पहुंच रही हैं। इनकी कीमत 20 रुपये से लेकर 120 रुपये तक है। फिलहाल बाजार में हर तरह की दरांतियां उपलब्ध हैं और किसान अपनी जरूरत व सुविधा के अनुसार इन्हें खरीद रहे हैं। अलग-अलग किस्म की दरांतियों के सहारे खेतों में सुबह से लेकर देर शाम तक गेहूं कटाई का कार्य तेजी से जारी है।