सपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक, हुआ चुनावों पर मंथन

समाजवादी पार्टी की सरकारों के दौरान उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हुए कई ऐतिहासिक कामःदीपक विग

सपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक, हुआ चुनावों पर मंथन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में समाजवादी पार्टी द्वारा एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विचार गोष्ठी समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट गौरव सिंघल के नेतृत्व में आयोजित की गई।


समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव शिक्षकों के मान-सम्मान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, वित्तविहीन और मानदेय शिक्षकों की लंबित मांगों के समर्थन में पूरी मजबूती के साथ खड़ी रही है। समाजवादी पार्टी की सरकारों के दौरान उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक काम किए गए थे। युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से लैपटॉप वितरण भी शुरू किया गया था। वहीं, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट गौरव सिंघल ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी रणनीति पर भी विस्तर से चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाना होगा। जनता के बीच समाजवादी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और पीएडीए विचारधारा को मजबूती प्रदान करनी होगी। 2027 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रचंड जीत होने जा रही हैं। इस मौके पर सुनीता शारदा, इंदू रावत, विपिन अग्रवाल, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, गौरव चौधरी, शेखर यादव, टीटू यादव, दिनेश यादव, रेणु उपाध्याय और राजीव श्रीवास्तव समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।