निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 188 मरीजों की हुई जांच
खेकड़ा कस्बे में ईशपुत्र संस्था के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। एडीके जैन अस्पताल में सोमवार को आयोजित इस शिविर में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे कुल 188 मरीजों की आंखों की जांच की गई।
निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 188 मरीजों की हुई जांच
- 98 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि, ऑपरेशन के लिए किया गया चयन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में ईशपुत्र संस्था के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। एडीके जैन अस्पताल में सोमवार को आयोजित इस शिविर में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे कुल 188 मरीजों की आंखों की जांच की गई।
जांच के दौरान 98 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उनके जीवन में रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी नगीन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व में ऑपरेशन करा चुके मरीजों का भी पुनः परीक्षण किया गया, जो चिकित्सकीय रूप से पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं देने वालों में डॉ. रूमा गुप्ता, डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. सोनी सिंह, डॉ. मुग्धा जैन, डॉ. अशले, संजय शर्मा, आशीष आर्य और सोमपाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। वहीं, संस्था की ओर से सुदेश शर्मा, पवन बंसल समेत कई कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।
