जनगणना में निजी जानकारी लेने पर जताया विरोध

जनगणना प्रक्रिया को लेकर भारतीय किसान यूनियन अखंड ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कसाना ने जिलाधिकारी बागपत को संबोधित ज्ञापन में आरोप लगाया कि जनगणना के नाम पर लोगों की निजी जिंदगी में हस्तक्षेप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घरों में मौजूद गाड़ी, फ्रिज, कपड़े साफ करने की मशीन और अन्य घरेलू वस्तुओं से जुड़े सवाल पूछकर लोगों के विशेषाधिकार और मानवीय अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।

- भारतीय किसान यूनियन अखंड ने कड़ा विरोध जताया
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जनगणना प्रक्रिया को लेकर भारतीय किसान यूनियन अखंड ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कसाना ने जिलाधिकारी बागपत को संबोधित ज्ञापन में आरोप लगाया कि जनगणना के नाम पर लोगों की निजी जिंदगी में हस्तक्षेप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घरों में मौजूद गाड़ी, फ्रिज, कपड़े साफ करने की मशीन और अन्य घरेलू वस्तुओं से जुड़े सवाल पूछकर लोगों के विशेषाधिकार और मानवीय अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।
ज्ञापन में संगठन ने मांग की है कि इस प्रकार की जनगणना को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। धीरेंद्र कसाना ने कहा कि जनगणना का उद्देश्य केवल जनसंख्या की गणना होना चाहिए, लेकिन वर्तमान प्रक्रिया में लोगों की निजी जानकारी जुटाकर उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन अखंड ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रक्रिया को नहीं रोका गया तो यह बड़ा आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। संगठन ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।