मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन और पूजन

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन और पूजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 53 स्थित महानगर कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर हवन और पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने 4 नवंबर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना कर समाजवाद, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों, शोषितों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके विचार और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह यादव, महासचिव विकास यादव, विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, मनोज गोयल, सूबे यादव, रेसपाल अवाना, ओमपाल राणा, समाजसेवी मुकेश शर्मा, मनोज प्रजापति और बिपिन चौहान समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।