भूपेंद्र सिंह हुड्डा का केंद्र पर हमला, बोले— किसान की आवाज दबाई जा रही, संघर्ष अब और जरूरी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को बागपत पहुंचकर किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज किसान और मजदूर सबसे अधिक परेशान हैं, लेकिन उनकी आवाज बुलंद करने वाले अब गिने-चुने लोग ही बचे हैं। खेती की बढ़ती लागत और फसलों के उचित दाम न मिलने से किसान आर्थिक संकट झेल रहा है। ऐसे समय में किसानों की लड़ाई को मजबूती से उठाना बेहद जरूरी है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का केंद्र पर हमला, बोले— किसान की आवाज दबाई जा रही, संघर्ष अब और जरूरी

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का केंद्र पर हमला, बोले— किसान की आवाज दबाई जा रही, संघर्ष अब और जरूरी
- बड़ागांव मोड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत, हिसावदा में किसान दिवस कार्यक्रम के लिए हुए रवाना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को बागपत पहुंचकर किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज किसान और मजदूर सबसे अधिक परेशान हैं, लेकिन उनकी आवाज बुलंद करने वाले अब गिने-चुने लोग ही बचे हैं। खेती की बढ़ती लागत और फसलों के उचित दाम न मिलने से किसान आर्थिक संकट झेल रहा है। ऐसे समय में किसानों की लड़ाई को मजबूती से उठाना बेहद जरूरी है।
पूर्व मुख्यमंत्री का खेकड़ा के बड़ागांव मोड़ पर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के बाद वह पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि पर हिसावदा गांव में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि किसान लगातार महंगी होती खेती, बढ़ती लागत और उपज के उचित मूल्य न मिलने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के हितों की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाने की जरूरत है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने स्वर्गीय सत्यपाल मलिक को किसानों का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में किसानों के अधिकारों के लिए बेबाकी से आवाज उठाई। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान दिवस जैसे आयोजन किसानों के मुद्दों पर संवाद और समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान संजय वशिष्ठ, अशोक कौशिक, सर्वखाप चौधरी उमेश शर्मा, योगेंद्र ढाका, मनोज हुड्डा, किसान मोर्चा प्रभारी राकेश शर्मा, देवेंद्र वशिष्ठ, डब्बू मेंबर, अनिल देव त्यागी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।