भाजपा में दादरी विधान सभा सीट पर संकट के बादल
आशीष भाटी, देवा भाटी, सत्येंद्र अवाना, इंदर नागर, बिजेंद्र भाटी और रविंद्र तोंगड़ समेत कई दावेदार
गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधान सभा सीट को लेकर सियासी पारा दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा समेत सभी प्रमुख दलों में संभावित प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी ज्यादा गर्म चल रहा है। भाजपा सूत्रों को अगर सही माना जाए तो मौजूदा विधायकों का टिकट कटने और नए चेहरों को मौका मिलने की संभावनाओं का बाजार इस समय काफी ज्यादा गर्म चल रहा है।

2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने दादरी विधान सभा सीट से तेजपाल नागर को प्रत्याशी घोषित किया था। वह लगातार दूसरी बार विधायक बने थे। लेकिन, इस बार टिकट कटने का बाजार काफी ज्यादा गर्म चल रहा है। इन अटकलों के बीच दादरी विधान सभा सीट से कई प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री और एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी के पुत्र आशीष भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, सत्येंद्र अवाना, इंदर नागर, प्रणीत भाटी, सुभाष भाटी के अलावा बिजेंद्र भाटी और रविंद्र तोंगड़ के नामों की चर्चा काफी तेज चल रही है। दादरी विधान सभा सीट में सबसे बड़ा नाम मौजूदा समय में सत्येंद्र अवाना का चल रहा है।
सोशल मीडिया और जमीनी सक्रियता से बढ़ी हलचल
दादरी विधान सभा सीट से संभावित प्रत्याशियों द्वारा इन दिनों क्षेत्र में लगातार जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस जन संपर्क अभियान के दौरान गांवों की चौपालों, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में संभावित प्रत्याशियों की मौजूदगी सबसे ज्यादा देखी जा रही है। होर्डिंग्स और बैनरों के माध्यम से भी इन संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी देखी जा रही है।
सपा ने दादरी से की थी चुनावी अभियान की शुरूआत
समाजवादी पार्टी ने भी आगामी 2027 के विधान सभा चुनावों की शुरूआत दादरी विधान सभा सीट से की थी। समाजवादी पार्टी ने दादरी विधान सभा सीट से समाजवादी समानता भाईचारा रैली की शुरूआत की थी। इस रैली के बाद सबसे ज्यादा चर्चा समाजवादी पार्टी में इंदर प्रधान और जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है। इसके अलावा आगामी 5 जुलाई से बिसरख में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी द्वारा परिवर्तन यात्रा की शुरूआत करेंगे।
भाजपा और सपा में हाईकमान पर टिकी निगाहें
भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि दादरी विधान सभा सीट में किस प्रत्याशी को टिकट प्राप्त होगा। इसका फैसला भाजपा हाईकमान की तरफ से किया जाएगा। वहीं, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि अभी तक टिकट को लेकर हाईकमान से किसी भी प्रकार का कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। इस पर फैसला हाईकमान द्वारा किया जाएगा।