कोणार्क विद्यापीठ में छात्र परिषद का हुआ भव्य अलंकरण समारोह

कोणार्क विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेकड़ा में छात्र परिषद के गठन एवं अलंकरण के लिए भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में नव-नियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को बैच एवं सैश प्रदान कर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कोणार्क विद्यापीठ में छात्र परिषद का हुआ भव्य अलंकरण समारोह

कोणार्क विद्यापीठ में छात्र परिषद का हुआ भव्य अलंकरण समारोह
- हेड बॉय एरिन और हेड गर्ल अंशिका समेत छात्र प्रतिनिधियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोणार्क विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र परिषद के गठन एवं अलंकरण के लिए भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में नव-नियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को बैच एवं सैश प्रदान कर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र धामा ने कहा कि नेतृत्व क्षमता और अनुशासन ही विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाते हैं। उन्होंने नव-नियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उप-प्रबंधक अंकित धामा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि छात्र परिषद अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ करेगी। प्रधानाचार्य अतुल कुमार गोस्वामी ने कहा कि समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और जवाबदेही की भावना विकसित करना है। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से सामंजस्य के साथ विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। समारोह में नव मनोनीत हेड बॉय एरिन और हेड गर्ल अंशिका समेत स्पोर्ट्स इंचार्ज गुलशन चौहान, स्पोर्ट्स कैप्टन केशव, वाइस कैप्टन, विभिन्न हाउस इंचार्ज, हाउस कैप्टन एवं प्रीफेक्ट्स को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हेड बॉय और हेड गर्ल ने कहा कि वे अनुशासन के साथ सभी सहपाठियों को साथ लेकर चलेंगे और विद्यालय की व्यवस्था व प्रतिष्ठा को और मजबूत करेंगे। कार्यक्रम का कुशल संयोजन कोऑर्डिनेटर शक्ति राजदान के मार्गदर्शन में किया गया। मंच संचालन रमा तेवतिया और मंजू गुप्ता ने प्रभावशाली अंदाज में किया। समारोह में नलिनी शर्मा, सरिता शर्मा, विनी शर्मा, शालु जैन, मेघा धामा, विपिन धामा, बिशप शर्मा, अजीत सिंह, राहुल, नीतीश पाराशर, पायल चौहान, सोनल, पूजा धामा, शालिनी शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।