नूरपुर मुजविदा के सरकारी स्कूल में हरियाली का संकल्प, शिक्षिकाओं ने रोपे 50 पौधे

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नूरपुर मुजविदा गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वृक्षारोपण अभियान के तहत शिक्षिकाओं ने छायादार, फलदार और फूलदार पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

नूरपुर मुजविदा के सरकारी स्कूल में हरियाली का संकल्प, शिक्षिकाओं ने रोपे 50 पौधे

एक पेड़ मां के नाम- 
नूरपुर मुजविदा के सरकारी स्कूल में हरियाली का संकल्प, शिक्षिकाओं ने रोपे 50 पौधे
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नूरपुर मुजविदा गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वृक्षारोपण अभियान के तहत शिक्षिकाओं ने छायादार, फलदार और फूलदार पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में जनपदभर में संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ एवं श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में करीब 50 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ ऑक्सीजन, फल, फूल, औषधियां और लकड़ी जैसे अनमोल उपहार भी प्रदान करते हैं। इसलिए पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाएं, उनकी नियमित देखभाल करें और श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर शिक्षिका अन्नू कुमारी, सविता रानी, गीता, सुशीला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।