उत्तम मार्दव धर्म की आराधना में उमड़े श्रद्धालु

दशलक्षण महापर्व के अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर खेकड़ा में उत्तम मार्दव धर्म भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र की पूजा-अर्चना कर विधान में हिस्सा लिया और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पुण्यार्जन किया। मंदिर परिसर दिनभर भक्ति संगीत और धार्मिक गतिविधियों से गूंजता रहा।

उत्तम मार्दव धर्म की आराधना में उमड़े श्रद्धालु

उत्तम मार्दव धर्म की आराधना में उमड़े श्रद्धालु
- शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में इंद्रध्वज महामंडल विधान में भक्तिभाव से शामिल हुए श्रद्धालु
- भक्ताम्बर दीपार्चना और हीलिंग कार्यशाला ने बांधा समां
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दशलक्षण महापर्व के अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उत्तम मार्दव धर्म भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र की पूजा-अर्चना कर विधान में हिस्सा लिया और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पुण्यार्जन किया। मंदिर परिसर दिनभर भक्ति संगीत और धार्मिक गतिविधियों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में शांतिधारा करने का सौभाग्य महेश जैन और कुणाल जैन परिवार को प्राप्त हुआ। सौधर्म इंद्र के रूप में शुभम जैन और इंद्राणी के रूप में काजल जैन ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। इंद्रध्वज महामंडल विधान के पुण्यार्जक सुमेर जैन, सिद्धार्थ जैन और सार्थक जैन परिवार रहे। पंडित प्रवर राजेश राज भोपाल के निर्देशन में चल रहे विधान में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रसिद्ध संगीतकार महेंद्र मानव की संगीतमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। शाम को मंदिर में संगीतमय भक्ताम्बर दीपार्चना और भक्ताम्बर हीलिंग कार्यशाला का आयोजन भी हुआ। विधान में सुमेर जैन, शुभम जैन, महेश जैन, नानू जैन, आर्जव जैन, अर्पित जैन, अनिकेत जैन, राजकुमार जैन, नीतू जैन, मोनिका जैन, रीना जैन, सुनीता जैन, योगिता जैन और सीमा जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जैन समाज के प्रधान नितिन जैन, महामंत्री मनोज जैन समेत समाज के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।