9 नवंबर को होगा विशाल गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन
सेक्टर 51 स्थित वैंडिंग विला में भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा विशाल गोवर्धन पर्व का होगा आयोजन
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वैंडिंग विला में भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा विशाल गोवर्धन पर्व का आयोजन किया जाएगा। यह विशाल गोवर्धन पर्व संस्था संरक्षक सुधीर कुमार मित्तल के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय पर्व आयोजन समिति के सचिव विपिन अग्रवाल ने बताया कि आगामी 9 नवंबर को विशाल गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दीपावली से अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती थी। उसी की परम्परा अनुसार पूरे विश्व में गोवर्धन पूजा की जाती है। भारतीय पर्व आयोजन समिति पिछले 26 सालों से बड़ी धूमधाम से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसी के तहत आगामी 9 नवंबर को सेक्टर 51 स्थित वैडिंग विला में शाम 5 बजे से विशाल गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पारम्परिक पूजा के साथ राजू प्रिंस और कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान को अन्नकूट और छप्पन भोग प्रसाद अर्पण करके भक्तों में वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा, नवाब सिंह नागर और विमला बाथम रहेंगे। मुख्य यजमान मुकेश गुप्ता होंगे।