जनता इंटर कॉलेज बसी के चुनाव पर उठे गंभीर सवाल, शिकायतों के बाद भी जांच ठंडे बस्ते में
जनता इंटर कॉलेज बसी की प्रबंध समिति के वर्ष 2024 में हुए चुनाव पर धांधली और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए शनिवार को तहसील दिवस में शिकायत की गई। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लंबे समय से जांच लंबित रहने पर शिकायतकर्ता ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
जनता इंटर कॉलेज बसी के चुनाव पर उठे गंभीर सवाल, शिकायतों के बाद भी जांच ठंडे बस्ते में
- धांधली के आरोपों की जांच में देरी पर शिकायतकर्ता ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाई उंगली
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जनता इंटर कॉलेज बसी की प्रबंध समिति के वर्ष 2024 में हुए चुनाव पर धांधली और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए शनिवार को तहसील दिवस में शिकायत की गई। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लंबे समय से जांच लंबित रहने पर शिकायतकर्ता ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
बसी निवासी भोपाल सिंह नेतहसील दिवस में प्रभारी अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि जनता इंटर कॉलेज बसी की प्रबंध समिति के चुनाव में बड़े स्तर पर अनियमितताएं की गईं और महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पूर्व में भी अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच में अनावश्यक देरी के कारण मामले में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों को बचने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि छह जुलाई को आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचकर शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से चुनाव में हुई कथित धांधली की जांच जल्द पूरी कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।