एमएम इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान और भूगोल की परीक्षा आयोजित
खेकड़ा कस्बे के एमएम इंटर कॉलेज में शनिवार को सामान्य ज्ञान और भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद 28 जुलाई को प्रतिभाशाली और विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
एमएम इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान और भूगोल की परीक्षा आयोजित
- विद्यार्थियों में ज्ञान, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एमएम इंटर कॉलेज में शनिवार को सामान्य ज्ञान और भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद 28 जुलाई को प्रतिभाशाली और विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
परीक्षा का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह धामा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान के महत्व के बारे में प्रेरित किया। बताया गया कि सर्वहितकारी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अमन कुमार की टीम के तत्वावधान में परीक्षा का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान और भूगोल के प्रति रुचि जागृत करना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा उनके बौद्धिक एवं शैक्षिक विकास को प्रोत्साहित करना है। परीक्षा के आयोजन में सोहनवीर सिंह, रूपेश गंगवार, जितेंद्र धामा, समरकांत, शशिकांत सिंह, भूषण कुमार समेत अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का भी विकास करती हैं।