दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे हादसे में घायल बस सहायक ने तोड़ा दम

खेकड़ा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट बस के सहायक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे हादसे में घायल बस सहायक ने तोड़ा दम

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे हादसे में घायल बस सहायक ने तोड़ा दम
- इलाज के दौरान मौत के बाद चालक पर मुकदमा दर्ज, पिता बोले— हादसे की सही जानकारी भी छिपाई गई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट बस के सहायक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के सभापुर एक्सटेंशन स्थित मिलन गार्डन निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा रोहित एक टूरिस्ट बस में सहायक के रूप में कार्य करता था। 21 जुलाई को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि हादसे के बाद बस मालिक और चालक ने उन्हें घटना की सही जानकारी समय पर नहीं दी। उनका कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसके चलते उनके बेटे की जान चली गई। उन्होंने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।