रटौल में 13 वर्षीय किशोर दो माह से लापता

रटौल कस्बे में 13 वर्षीय किशोर मोहम्मद कैफ दो माह से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अब अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रटौल में 13 वर्षीय किशोर दो माह से लापता

रटौल में 13 वर्षीय किशोर दो माह से लापता
- खेकड़ा पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला, जांच में जुटी टीम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे में 13 वर्षीय किशोर मोहम्मद कैफ दो माह से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अब अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रटौल में मैमूना मस्जिद क्षेत्र का मोहम्मद कैफ करीब दो माह पहले अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर हर संभव तलाश की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 19 अक्टूबर को खेकड़ा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल प्रभाकर केंतूरा ने बताया कि अब मामले में अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बालक परिजनों से किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। बताया कि पुलिस की टीमें लगातार किशोर की तलाश में जुटी हैं और संभावित स्थानों पर गहन छानबीन की जा रही है। मोहम्मद कैफ के लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है।