खेकड़ा के लाल अनुराग ने लखनऊ में गाड़े सफलता के झंडे: डिकेथलान में जीता रजत पदक, नेशनल के लिए चयन

खेकड़ा कस्बे के युवा एथलीट अनुराग ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए खेकड़ा और समूचे जनपद का नाम रोशन किया है। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित 'जूनियर यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप' में अनुराग ने डिकेथलान स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया है।

खेकड़ा के लाल अनुराग ने लखनऊ में गाड़े सफलता के झंडे: डिकेथलान में जीता रजत पदक, नेशनल के लिए चयन

खेकड़ा के लाल अनुराग ने लखनऊ में गाड़े सफलता के झंडे: डिकेथलान में जीता रजत पदक, नेशनल के लिए चयन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के युवा एथलीट अनुराग ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए खेकड़ा और समूचे जनपद का नाम रोशन किया है। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित 'जूनियर यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप' में अनुराग ने डिकेथलान स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया है।
इस शानदार उपलब्धि के साथ ही अनुराग का चयन आगामी 23 से 27 अक्टूबर तक चेन्नई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (National Championship) के लिए हो गया है। अनुराग के कोच संदीप यादव ने बताया कि अनुराग कोणार्क विद्यापीठ के खेल मैदान पर रोजाना कड़ा अभ्यास करता है। उसकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उसने दो दिनों तक चलने वाली सबसे कठिन मानी जाने वाली डिकेथलान (10 ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं का संयोजन) प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। अनुराग की इस सफलता पर परिजनों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कस्बावासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि अनुराग चेन्नई में भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ नेशनल गोल्ड जीतकर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन करेगा।