चार से आठ सितंबर तक गूंजेंगे श्रीश्याम प्रभु के भजन, देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक बांधेंगे समां

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर खेकड़ा कस्बा पांच दिनों तक भक्ति और आस्था के रंग में डूबा नजर आएगा। सनातन धर्म ठाकुर द्वारा समिति के तत्वावधान में चार से आठ सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशाल रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में संकीर्तन, भक्ति संगीत, भजन संध्या और भव्य रथयात्रा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

चार से आठ सितंबर तक गूंजेंगे श्रीश्याम प्रभु के भजन, देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक बांधेंगे समां

चार से आठ सितंबर तक गूंजेंगे श्रीश्याम प्रभु के भजन, देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक बांधेंगे समां
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर खेकड़ा कस्बा पांच दिनों तक भक्ति और आस्था के रंग में डूबा नजर आएगा। सनातन धर्म ठाकुर द्वारा समिति के तत्वावधान में चार से आठ सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशाल रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में संकीर्तन, भक्ति संगीत, भजन संध्या और भव्य रथयात्रा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
समिति के जितेन्द्र सिंघल ने बताया कि चार सितंबर को सनातन धर्म ठाकुर द्वारा मंदिर में शाम सात बजे जन्माष्टमी पर्व एवं संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ होगा। रात आठ बजे दिल्ली की प्रसिद्ध भजन गायिका वैष्णवी गुप्ता संकीर्तन प्रस्तुत करेंगी। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, आरती और भोग-प्रसाद का आयोजन होगा। इस दौरान चांदी के झूले में विराजमान चांदी के लड्डू गोपाल के मनमोहक दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। 
छह को निकलेगी विशाल रथयात्रा
महोत्सव का मुख्य आकर्षण छह सितंबर को निकलने वाली विशाल श्रीकृष्ण रथयात्रा होगी। सुबह 11 बजे अभिषेक, पोशाक और श्रृंगार के बाद रथयात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होगी। यह पांडव पुलिया, छोटा बाजार, मेन बाजार, पुलिस चौकी चौराहा और जैन कॉलेज रोड होते हुए मंडी गांधी गंज पहुंचेगी। शाम छह बजे रथयात्रा पुन: शुरू होकर सनातन धर्म ठाकुर द्वारा मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। रथयात्रा में देश के सुप्रसिद्ध बैंड, मथुरा के शहनाई वादक, देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और खाटूश्याम महाराज का भव्य दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। रथयात्रा के दौरान कस्बे में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा।
भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु
सात और आठ सितंबर को गांधी प्याऊ मेन बाजार में भक्ति संगीत एवं श्रीश्याम प्रभु का आनंदोत्सव मनाया जाएगा। भजन संध्या में रविन्द्र जैन के शिष्य नीलम सिंह यादव और रविश मिश्रा भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं आठ सितंबर को पानीपत के साहिल शर्मा और पटियाला की पूजा सखी बाबा श्याम के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी। पांच दिवसीय महोत्सव को लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन को लेकर कस्बे के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। जन्माष्टमी से लेकर रथयात्रा और भजन संध्याओं तक खेकड़ा में लगातार पांच दिन तक भक्ति, संगीत और आस्था की त्रिवेणी देखने को मिलेगी।