अरावली अपार्टमेंट में मनाया गया गोवर्धन पर्व

31 फीट बनाया गया गोवर्धन पर्वत, दिखा मथुरा का नजारा

अरावली अपार्टमेंट में मनाया गया गोवर्धन पर्व

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट में गोवर्धन पर्व काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस साल भी निवासियों विशेषकर महिलाओं और बच्चों द्वारा गाय के गोबर और रंगोली से 31 फीट बड़ा भव्य गोवर्धन पर्वत बनाया गया। इस दौरान दूध के अभिषेक के साथ विधि विधान द्वारा गोवर्धन पूजन संपन्न किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र शरमा, प्रदीप सिंह, राजेश पांडेय, अजय रस्तोगी, सुरेंद्र यादव, अविनाश कुमार, आरपी प्रजापति, मीनू शर्मा, सोनम कुमारी और गीता गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।