चोटपुर कॉलोनी में हुआ हिंदू चौपाल का आयोजन

भिक्षा यात्रा कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

चोटपुर कॉलोनी में हुआ हिंदू चौपाल का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के चोटपुर कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भव्य हिंदू चौपाल और भिक्षा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी दीपांकर महाराज, साध्वी प्रज्ञा भारती और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली भी मौजूद रहे।

स्वामी दीपांकर महाराज ने बताया कि जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई केवल एक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का संकल्प है। बच्चों को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कारों से जोड़कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। वहीं, साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा पद्धति तक सीमित नहीं है। बल्कि, यह जीवन जीने की एक महान परंपरा है। इसके मूल्यों, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। समाज की वास्तविक शक्ति आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता में निहित है। हमें जातिगत भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर अपनी सांस्कृतिक पहचान और सनातन परंपराओं को सशक्त बनाना चाहिए। इस मौके पर आयोजक रोहित हिंदू, मनोज हिंदू, बब्बन हिंदू, रोहन हिंदू, राहुल हिंदू, आरके हिंदू, रितेश हिंदू, शिवम हिंदू, एसएन झा, गुड्डू हिंदू और मनोहर हिंदू समेत कई लोग मौजूद रहे।