शिव धनुष टूटते ही भड़के परशुराम, लक्ष्मण से हुआ तीखा संवाद

खेकड़ा कस्बे में चल रही रामलीला में शिव धनुष भंग होने के बाद परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के तीखे संवादों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दोनों के बीच हुए जोरदार संवादों पर दर्शकों ने खूब आनंद उठाया और पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

शिव धनुष टूटते ही भड़के परशुराम, लक्ष्मण से हुआ तीखा संवाद

शिव धनुष टूटते ही भड़के परशुराम, लक्ष्मण से हुआ तीखा संवाद
- रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में चल रही रामलीला में शिव धनुष भंग होने के बाद परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के तीखे संवादों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दोनों के बीच हुए जोरदार संवादों पर दर्शकों ने खूब आनंद उठाया और पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
गांधी प्याऊ पर धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। राजा जनक के दरबार में विभिन्न राजाओं के शिव धनुष उठाने में असफल रहने के बाद भगवान राम ने धनुष उठाकर उसे भंग कर दिया। शिव धनुष टूटने की सूचना मिलते ही भगवान परशुराम क्रोधित होकर जनक दरबार पहुंच गए। धनुष भंग करने वाले को लेकर परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के निर्भीक जवाबों के बीच तीखा संवाद हुआ। दोनों के संवादों और कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दृश्य को जीवंत बना दिया। रामलीला के इस प्रसंग ने दर्शकों को पौराणिक कथा से जोड़ दिया। अंत में भगवान परशुराम ने भगवान राम और माता सीता को आशीर्वाद दिया और वहां से प्रस्थान किया। रामलीला के सफल मंचन में कमेटी के प्रधान दीपक शर्मा, नेतराम रूहेला, हरिओम, तरुण गुप्ता, नरेश शर्मा, अरुण धामा, मनोज जैन और पुनीत शर्मा सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।