संगीतमय भजनों से गूंजा मां शेरावाली का दरबार, भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु
खेकड़ा कस्बे के रामपुर मोहल्ले में रविवार को मां शेरावाली का भव्य दरबार सजाया गया। संगीतमय भजनों की मधुर धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
संगीतमय भजनों से गूंजा मां शेरावाली का दरबार, भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के रामपुर मोहल्ले में रविवार को मां शेरावाली का भव्य दरबार सजाया गया। संगीतमय भजनों की मधुर धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील धामा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गायक कलाकारों ने मां शेरावाली की भेंटें और भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र का वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही क्षेत्र में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और जनकल्याण की कामना की। मां शेरावाली समिति के सदस्यों और सेवादारों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं। इस दौरान चंद्रदत्त शर्मा, पुनीत भारद्वाज, सूर्यदत्त शर्मा, अखिलेश कौशिक, मनोज, उज्ज्वल और गोलू सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।