ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ट्रक, चालक घायल
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा रेलवे पुल के पास मार्ग किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ट्रक, चालक घायल
- रेलवे पुल के पास हुआ हादसा, घायल चालक को अस्पताल में कराया भर्ती
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेलवे पुल के पास मार्ग किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
हरदोई निवासी अशोक ट्रक में माल भरकर मुरादाबाद से पानीपत जा रहा था। बताया गया कि खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेलवे पुल के पास पीछे से एक अन्य ट्रक आ रहा था। उसे साइड देने के प्रयास में अशोक का ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दी।