खेकडा तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
देश का 77वां गणतंत्र दिवस खेकडा तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। सरकारी गैर सरकारी भवनों शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा फहराया गया।
खेकडा तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
- सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों पर फहरा तिरंगा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
देश का 77वां गणतंत्र दिवस खेकडा तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। सरकारी गैर सरकारी भवनों शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा फहराया गया।
तहसील कार्यालय खेकडा पर एसडीएम निकेत वर्मा, थाना सर्किल आफिस पर सीओ रोहण चौरसिया, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतूरा, सीएचसी पर प्रभारी डा. ताहिर, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरपर्सन नीलम धामा, रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक बसंत कुमार ने ध्वजा रोहण किया। गांधी कालेज में प्रबंधक डा. संदीप शाह, जैन कालेज में डा. प्रशांत जैन, विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कालेज मे प्रबंधक विनोद गुप्ता, कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या कृष्णा रानी, गुरूकुल विद्यापीठ में प्रबंधक मुकेश गुप्ता, कोणार्क विद्यापीठ में प्रबंधक देवेन्द्र धामा, देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सोनू यादव, जेपी एकेडमी में प्रबंधक विकास धामा, अर्वाचीन इंटर कालेज में प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, आदर्श पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या कोमल शर्मा, होली चाइल्ड एकेडमी में प्रबंधक प्रिंस धामा, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरौद में प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा, एमएम डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. सुनील तोमर, लख्मीचंद पटवारी कालेज में प्रबंधक मुकेश जैन, विद्याभवन स्कूल में प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, श्वादवाद जैन एकेडमी बडागांव में त्रिलोक चंद जैन, खेकडा पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजकमल धामा, साधन सहकारी समिति कार्यालय पर ब्रहमपाल सिंह सभासद, खेकडा युवक मंच कार्यालय पर अध्यक्ष अनुज कौशिक ने ध्वजा रोहण किया।
निकाली गई तिरंगा यात्रा
कस्बे में मंडी गांधी गंज से देशभक्त युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा ने देशभक्ति गीतों पर पूरे कस्बे का भ्रमण किया। देश के शहीदों को याद करते हुए नृत्य किया। कई स्थानों पर यात्रा पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा भी की। भारत माता की जय, वंदेमातरम के जयकारों से सारा कस्बा गुंजायमान रहा। यात्रा में किसन गुप्ता, दीपक शर्मा, चन्द्रमोहन दहिया, संदीप प्रजापति, रविन्द्र धामा, आदेश धामा आदि शामिल रहे।



