सरदार पटेल जयंती प्रतियोगिताओं विजेताओं को किया गया सम्मानित
खेकड़ा कस्बे के कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सरदार पटेल जयंती प्रतियोगिताओं विजेताओं को किया गया सम्मानित
- कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में सरदार पटेल को बताया भारत का शिल्पकार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णा रानी ने किया। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें भारत का शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। विद्यालय में 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया था। छात्राओं को एकता की शपथ दिलाई गई और संवाद काव्य गोष्ठी भी की गई। इसके अलावा सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका विषय पर निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता में सियया प्रथम, तमन्ना द्वितीय और रश्मि तृतीय रहीं। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में जानवी ने प्रथम, इकरा ने द्वितीय और राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

