बेटियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की मुहिम तेज, डीएम ने खुद पहुंचकर दिया जागरूकता और सुरक्षा का संदेश

किशोरियों को गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शनिवार को मवीकलां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अस्मिता लाल स्वयं मौके पर पहुंचीं और किशोरियों को वैक्सीन लगवाकर अभियान की शुरुआत कराई।

मवीकलां में डीएम की मौजूदगी में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाए गए निःशुल्क टीके
- डीएम ने अभिभावकों से की अपील, कहा- बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है टीकाकरण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
किशोरियों को गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शनिवार को मवीकलां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अस्मिता लाल स्वयं मौके पर पहुंचीं और किशोरियों को वैक्सीन लगवाकर अभियान की शुरुआत कराई।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने किशोरियों एवं उनके अभिभावकों से सीधे संवाद किया और भ्च्ट टंबबपदंजपवद के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाया जाने वाला यह टीका भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी साबित होता है। डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा यह टीकाकरण अभियान पूर्णतः निःशुल्क चलाया जा रहा है और यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके परिवार, मोहल्ले या आसपास इस आयु वर्ग की किशोरियां हैं तो उनका टीकाकरण अवश्य कराया जाए, ताकि बेटियों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ रह सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के बाद छात्राओं को नीरा किट एवं ओआरएस पैकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर, स्वस्थ और जागरूक बनने के लिए प्रेरित भी किया गया। उन्होंने बताया कि यह विशेष टीकाकरण अभियान विद्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य इकाइयों पर लगातार संचालित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर एसडीएम मनीष यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुरुचि, सीएचसी अधीक्षक डॉ ताहिर समेत स्टाफ मौजूद रहा।