डीएम अस्मिता लाल का बड़ौत तहसील पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बड़ौत तहसील का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम अस्मिता लाल का बड़ौत तहसील पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

डीएम अस्मिता लाल का बड़ौत तहसील पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बड़ौत तहसील का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण, राजस्व न्यायालय, अभिलेखागार, नकल अनुभाग व कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए। राजस्व वादों विरासत, नामांतरण, सीमांकन व कब्जा विवाद के निस्तारण में पारदर्शिता और तय समयसीमा का पालन करने पर जोर दिया गया। अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव, डिजिटलीकरण और सुरक्षित संरक्षण के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने नकल जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने, कार्यालय अनुशासन बनाए रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार और योजनाओं का लाभ पात्रों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम भावना सिंह, तहसीलदार श्वेताभ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।