मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया गया।
मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनाई
- बागपत गन्ना समिति चेयरमेन प्रदीप ठाकुर रहे अतिथि
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को नगरपालिका कार्यालय सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार और किसान हित में लिए गए निर्णयों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बागपत जिले में चल रही व आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी। धारा 370 के हटने, राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, रेलवे विद्युतीकरण, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसे अनेक लोकहितकारी कार्यों का उल्लेख किया। बैठक में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नगरपालिका चेयरमेन प्रतिनिधि डा. सुरेन्द्र धामा ने मोदी सरकार की सीमाओं की सुरक्षा की नीति की प्रशंसा की। कहा कि दुश्मन को मुंहतोड जवाब मिल रहा है। कार्यक्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष संदीप प्रजापति, सभासद गजेन्द्र धामा, महक सिंह, लियाकत अली, मुस्तकीम, दीपक यादव, जयप्रकाश यादव, अमित धामा, वीरेंद्र सिंह प्रधान गोरखपुर, अंकुश जैन, सागर यादव, सागर, चंद्रमोहन, योगेश यादव, योगेंद्र त्यागी, सोनू कश्यप, सतीश कश्यप, बबली यादव, पूजा उपाध्याय, किशन गुप्ता, रविंद्र, सूरज, कविता, दीपक शर्मा, अमित वाल्मीकि, सुनील कश्यप, राजकुमार वर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ता, कस्बावासी मौजूद रहे।
