कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय सचिव का स्वागत
किसान यात्रा को सफल आयोजन बनाने के लिए जुटे सभी कार्यकर्ताःमुकेश यादव
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा स्थित महामाया फ्लाईओवर में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव आर्य का भव्य स्वागत किया। यह भव्य स्वागत समारो कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव और उत्तर प्रदेश के सचिव पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव आर्य के नोएडा आगमन से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का मौका है। कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत से नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। किसान यात्रा के माध्यम से किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का संदेश दिया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ किसानों के साथ खड़े हुए हैं। किसान यात्रा को सफल आयोजन बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जुटे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को बुलंद करती रहती है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा, प्रभारी ललित अवाना, गाजियाबाद कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता लियाकत चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी, सोनू खारी, डॉ. सीमा, संजय तनेजा, नॉर्थ ब्लॉक के अध्यक्ष राहुल पांडये, अरुण प्रधान, सुल्तान बिधूड़ी, सिद्धेश्वर त्रिपाठी, मनोज तिवारी, गौरव गोगना, सुशील कुमार नवानी, सुरेंद्र सिंह रावत और वीरेंद्र सिंह समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।