रविकांत मिश्रा ने की भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव से मुलाकात
ब्रज क्षेत्र, विशेषकर मथुरा और वृंदावन की राजनीतिक गतिविधियों पर हुई चर्चा
तेजस न्यूज संवाददाता
जनशक्ति सेवा समिति के चेयरमैन और भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने भाजपा के राज्य सभा सांसद, राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की गई। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान जन शक्ति सेवा समिति के चेयरमैन और भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने ब्रज क्षेत्र, विशेषकर मथुरा और वृंदावन की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जनशक्ति सेवा समिति के चेयरमैन और भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने बताया कि भाजपा के राज्य सभा सांसद, राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने उन्हें जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और आम लोगों से सीधा संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस मुलाकात को ब्रज क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।