जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दोस्तों में मारपीट, युवक घायल
विनयपुर गांव में जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे तीन दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में नरेंद्र घायल हो गया। घायल ने दो दोस्तों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दोस्तों में मारपीट, युवक घायल
- कहासुनी के बाद तीनों में चले लात-घूंसे, दो युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप
- पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
विनयपुर गांव में जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे तीन दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में नरेंद्र घायल हो गया। घायल ने दो दोस्तों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विनयपुर गांव निवासी नरेंद्र शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ गांव में ही आयोजित जन्मदिन पार्टी में गया था। पार्टी समाप्त होने के बाद तीनों दोस्त घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तीनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट में नरेंद्र घायल हो गया। घायल नरेंद्र ने रविवार सुबह कोतवाली पहुंचकर दो दोस्तों के खिलाफ शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल आशीष पुंडीर ने बताया कि घायल का उपचार कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।