सेवा ही संकल्प अभियान में स्वास्थ्य शिविर लगा
खेकड़ा खंड विकास कार्यालय परिसर में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह और दवाएं वितरित की गईं।
सेवा ही संकल्प अभियान में स्वास्थ्य शिविर लगा
- विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खंड विकास कार्यालय परिसर में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह और दवाएं वितरित की गईं।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की सीएचसी टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चिकित्सक डा. दीप्ति चौधरी के साथ पंकज जोशी, संदीप संधु और विशु धामा ने मरीजों की जांच कर आवश्यक सलाह दी और दवाओं का वितरण किया। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानियों और देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों पर सफाई मित्रों से संबंधित योजनाओं, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को मिलने वाले लाभ, पात्र लाभार्थियों की फैमिली आईडी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।