जिला अस्पताल ने किया फायर मॉक ड्रिल का आयोजन

अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आपातकालीन परिस्थितियों में जल्द कार्रवाई करने के उद्देश्य से हुई फायर मॉक ड्रिल

जिला अस्पताल ने किया फायर मॉक ड्रिल का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह फायर मॉक ड्रिल जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अशोक कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आपातकालीन परिस्थितियों में जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

सीएमएस डॉक्टर अशोक कुमार झा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों और बचाव उपायों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान अस्पताल में स्थापित अग्नि सुरक्षा प्रणाली के विभिन्न घटकों जैसे फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, फायर होज, मैन्युअल फायर अलार्म आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में अग्नि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक हैं। इस प्रकार की मॉक ड्रिल और नियमित प्रशिक्षण से कर्मचारियों में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ती है। किसी भी आकस्मिक घटना के समय मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है। इस मौके पर वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आलोक वर्मा, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अरविंद कुशवाह और चिकित्साधिकारी डॉक्टर मनोज समेत कई चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।