खेकड़ा सीएचसी में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान का आगाज़

खेकड़ा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सोमवार से बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरुआत कर दी गई। अब यह टीकाकरण नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।

खेकड़ा सीएचसी में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान का आगाज़

खेकड़ा सीएचसी में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान का आगाज़
- चेयरपर्सन नीलम धामा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सोमवार से बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरुआत कर दी गई। अब यह टीकाकरण नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल द्वारा गत सप्ताह जिले में इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ किए जाने के बाद अब यह अभियान तेजी पकड़ रहा है। इसी क्रम में खेकड़ा सीएचसी पर नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नीलम धामा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 वर्ष तक की बेटियों को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए अनिवार्य रूप से एचपीवी वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह टीका भविष्य में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है। महिला चिकित्साधिकारी डॉ. समोला गुप्तऋषि के निर्देशन में एएनएम पुष्पा पटेल ने बालिकाओं को टीके लगाए, जबकि एएनएम अनु धामा ने पोर्टल पर टीकाकरण का रिकॉर्ड दर्ज किया। एएनएम अनिता ने मोबिलाइजर के रूप में जागरूकता फैलाने का कार्य संभाला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने जानकारी दी कि अभियान के पहले दिन जवाहर नवोदय विद्यालय की बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण एचपीवी वायरस है और वैज्ञानिक शोधों में यह वैक्सीन इसके प्रभावी बचाव का माध्यम साबित हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि सीएचसी पर अब प्रत्येक कार्यदिवस में यह अभियान जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक बालिकाओं को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके। इस दौरान डीईओ बागपत अनुज श्रीवास्तव, बीपीएम रूपेंद्र शर्मा, बीसीपीएम शशि चौधरी, आरबीएसके टीम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।