खेकड़ा में पागल कुत्ते का आतंक, एक दर्जन लोगों को किया घायल
खेकड़ा कस्बे के रेलवे रोड पर इन दिनों एक पागल कुत्ते का आतंक छाया हुआ है। बीते दो दिनों में यह कुत्ता करीब एक दर्जन लोगों को काट चुका है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पागल कुत्ते को तत्काल पकड़वाकर क्षेत्र से हटवाने की मांग की है।
खेकड़ा में पागल कुत्ते का आतंक, एक दर्जन लोगों को किया घायल
– रेलवे रोड पर दहशत में लोग, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के रेलवे रोड पर इन दिनों एक पागल कुत्ते का आतंक छाया हुआ है। बीते दो दिनों में यह कुत्ता करीब एक दर्जन लोगों को काट चुका है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पागल कुत्ते को तत्काल पकड़वाकर क्षेत्र से हटवाने की मांग की है।
रेलवे रोड खेकड़ा का व्यस्त इलाका है, जहां यात्रियों की आवाजाही के साथ ही कई स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी स्थित हैं। यहां दिनभर सैकड़ों लोग गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर घूम रहा यह पागल कुत्ता लोगों के लिए खतरा बन गया है। अब तक बुजुर्ग नरेश, संजय, बालक देवांश, आदित्य, कमल, गीता, सावित्री सहित दर्जनभर लोग कुत्ते के हमले का शिकार हो चुके हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इस भय के चलते लोग अब थाने से रेलवे स्टेशन के बीच के मार्ग पर बेहद सतर्कता के साथ निकल रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को जनहित में शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए और पागल कुत्ते को पकड़कर क्षेत्र से हटवाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।