रटौल में दबंगों का दुस्साहस- युवक को घेरकर लोहे के पंच से किया हमला, तमंचा सटाकर दी जान से मारने की धमकी

कस्बा रटौल निवासी दानिश के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने एकराय होकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित की नाक की हड्डी टूट गई है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बा रटौल निवासी दानिश के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने एकराय होकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित की नाक की हड्डी टूट गई है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित दानिश जब अपने घर जा रहा था, तभी आरोपी पांच लोगों ने उसे अचानक घेर लिया। आरोप है कि उनमें एक ने हाथ में पहने लोहे के पंच से दानिश की नाक पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। इसके बाद अन्य आरोपियों ने उसे लात-घूसों से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान एक ने अंटी से देशी कट्टा निकालकर दानिश के माथे पर सटा दिया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। दानिश ने खेकड़ा थाने में तहरीर देकर सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।