एनएचएम कर्मचारियों का वेतन अटका, बागपत के सैकड़ों डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी परेशान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत बागपत जनपद के सैकड़ों डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन इस माह नहीं आ पाया है। वेतन समय पर न मिलने से कर्मचारी आक्रोशित हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
एनएचएम कर्मचारियों का वेतन अटका, बागपत के सैकड़ों डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी परेशान
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत बागपत जनपद के सैकड़ों डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन इस माह नहीं आ पाया है। वेतन समय पर न मिलने से कर्मचारी आक्रोशित हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में एनएचएम के अंतर्गत एक लाख से अधिक कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें बागपत जिले से भी बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्स व अन्य संवर्ग के कर्मी शामिल हैं। इन सभी को हर माह 5 तारीख से पहले वेतन उनके खातों में भेज दिया जाता था, लेकिन जुलाई माह में अब तक वेतन नहीं पहुंचा है। इस बार भारत सरकार की ओर से एनएचएम का बजट सीधे नहीं भेजा गया, बल्कि राज्य सरकार के कोषागार को ट्रांसफर किया गया है। वहां से अभी एनएचएम को बजट नहीं मिल पाया है, जिससे वेतन भुगतान अटका हुआ है। एनएचएम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार हुआ है जब मिशन की ओर से वेतन और बजट समय पर नहीं दिया गया। इससे जनपद के स्वास्थ्यकर्मियों में भारी असंतोष है और जिला स्तर पर भी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला, तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ सकता है।