जिला अस्पताल में एनईए ने बांटे निशुल्क कंबल

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार झा से की मुलाकात

जिला अस्पताल में एनईए ने बांटे निशुल्क कंबल

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार झा से मुलाकात की। यह मुलाकात एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान एनईए के एक प्रतिनिधि मंडल ने भर्ती मरीजों के लिए निशुल्क कंबल का वितरण भी किया।

एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि अचानक सर्दी बढ़ने से मरीज और तीमारदारों की आवश्यकता को देखते हुए नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, कोषाध्यक्ष एससी जैन, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, राजन खुराना, आलोक गुप्ता, विरेंद्र नरूला और राहुल नैययर समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।