साइबर सेल की तत्परता से वापस मिले 2.10 लाख रुपये

साइबर ठगी के मामले में समय से सूचना मिलने पर खेकड़ा साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए कस्बे के मोहसिन मलिक के खाते से ठगी गई 2.10 लाख रुपये की रकम वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

साइबर सेल की तत्परता से वापस मिले 2.10 लाख रुपये

साइबर सेल की तत्परता से वापस मिले 2.10 लाख रुपये
- समय से सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस, पीड़ित परिवार ने जताया आभार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
साइबर ठगी के मामले में समय से सूचना मिलने पर खेकड़ा साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए कस्बे के मोहसिन मलिक के खाते से ठगी गई 2.10 लाख रुपये की रकम वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
कस्बा निवासी मोहसिन मलिक का बैंक में खाता है। साइबर ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उसके खाते से 2.10 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। मोहसिन ने बिना देरी किए बैंक शाखा के साथ ही खेकड़ा कोतवाली की साइबर सेल को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू कर दी और बैंकिंग माध्यम से रकम की निगरानी करते हुए उसे वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस की तत्परता के चलते ठगी गई पूरी रकम मोहसिन के खाते में वापस आ गई। रकम वापस मिलने पर परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि साइबर ठगी की जानकारी समय से मिलने पर साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई की, जिसके चलते पीड़ित की 2.10 लाख रुपये की रकम वापस कराई जा सकी। उन्होंने लोगों से साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए पुलिस और संबंधित बैंक को सूचना देने की अपील की।