मानसूनी मौसम में डायरिया से बचने को किया जागरूक
ब्लाक क्षेत्र के बडागांव, रटौल और खेकड़ा की पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलो मे चिकित्सको ने 140 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार दिया गया। रोगियों को बरसात के मौसम में संचारी रोगों विशेष कर डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया।
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला-
मानसूनी मौसम में डायरिया से बचने को किया जागरूक
- बासी खाना ना खाए, स्वच्छ जल पिएं
- सीएचसी अधीक्षक ने किया मेलों का निरीक्षण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ब्लाक क्षेत्र के बडागांव, रटौल और खेकड़ा की पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलो मे चिकित्सको ने 140 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार दिया गया। रोगियों को बरसात के मौसम में संचारी रोगों विशेष कर डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया।
सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने रविवार को बडागांव, रटौल और खेकड़ा की पीएचसी का निरीक्षण किया। मरीजों से बात की। चिकित्सकों को हिदायत दी कि चिकित्सक किसी भी मरीज को बाहर से दवा न लिखें। बताया कि खेकडा मे 40, बडागांव मे 51 और रटौल मे 49 रोगियों की जांच कर उन्हे उपचार दिया। साथ ही चिकित्सको ने रोगियों को संचारी रोगों से बचने की जानकारी दी गई। बच्चों को बरसात के मौसम में डायरिया से बचाने के लिए माता पिता को जरूरी उपाय बताए। साफ सफाई रखने, साबुन से हाथ धोकर ही खाना खाने, कटे फल, सब्जी का प्रयोग ना करने आदि के बारे मे जानकारी दी। मेले में डा. सुनीता सोनल, डा. गौरव, फार्मासिस्ट प्रवेन्द्र कुमार की टीम ने जांच व उपचार दिया।