एससीसीएम ने किया वॉकथॉन का आयोजन

वॉकथॉन का उद्घाटन सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया

एससीसीएम ने किया वॉकथॉन का आयोजन

नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम पर सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन ने वॉकथॉन का आयोजन किया। इस वॉकथॉन का उद्घाटन सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया। इस वॉकथॉन का उद्देश्य आम लोगों में क्रिटिकल केयर, आपातकालीन स्थिति में सही समय पर सही उपचार, समय पर इलाज और मेडिकल सुविधाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस वॉकथॉन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि क्रिटिकल केयर केवल आईसीयू तक सीमित नहीं है। बल्कि, इसकी शुरुआत समुदाय मे जागरूकता और सही समय पर कार्रवाई से होती है।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि गंभीर बीमारियों के उपचार में समय पर चिकित्सा सहायता, क्रिटिकल केयर सेवाओं की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। समाज में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के लिए चिकित्सक समुदाय को लगातार प्रयास करना होगा। इस मौके पर कैलाश अस्पताल समूह की चेयरपर्सन डॉ. उमा शर्मा, कैलाश अस्पताल समूह के डायरेक्टर क्रिटिकल केयर डॉ. अनिल गुरनानी, एससीसीएम दिल्ली और नोएडा के चेयरपर्सन डॉ. अखिल तनेजा, सचिव, डॉ. अमित गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुप अग्रवाल, डॉ. अनीश गुप्ता, डॉ. देव शंकर पटेल और डॉ. ऋषभ कुमार मित्तल समेत कई लोग मौजूद रहे।