छठ पूजा को लेकर हुई बैठक

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित की गई

छठ पूजा को लेकर हुई बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर शिव शक्ति छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने एक बैठक की। यह बैठक छठ पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान शिव शक्ति छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कई मुद्दों पर चर्चा की।

समिति के अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि छठ पूजा को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए समिति पूरी तत्परता से जुटी हुई है। छठ घाट की खुदाई का कार्य पूरा हो चुका है। घाट और आसपास के परिसर में साफ-सफाई का कार्य लगातार कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। इस साल पिछले सालों की अपेक्षा और भी बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो सके। सभी लोग शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में छठ महापर्व मना सकें। छठ महापर्व लाखों लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है। बल्कि, हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। नोएडा प्राधिकरण छठ घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के श्रद्धा और उल्लास के साथ इस महापर्व को मना सकें। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव, महासचिव कैलाश साह, संरक्षक टीएन झा, गौरव कुमार यादव, संजय शुक्ला, बीके सिंह और प्रमोद पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे।